मनिका विधायक को मिले मंत्री पद का दायित्व — कामेश्वर प्रसाद

0
2bb92aa3-29d4-4b76-b766-4078c4c06461

मनिका विधायक को मिले मंत्री पद का दायित्व — कामेश्वर प्रसाद

मनिका: मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह को चंपई सोरेन की सरकार मे मंत्रालय की जिम्मेवारी देने की मांग क्षेत्र मे जोर पकड़ने लगा है। रविवार दिन को प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित आवास पर उपस्थित कांग्रेसियो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मनिका विधायक को मंत्री पद देने की मांग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित जेएमएम के नेताओ से किया है। चंपई सोरेन की सरकार मे विधायक रामचंद्र सिंह को मंत्री पद देने की मांग करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की पलामू प्रमंडल से कांग्रेस के एक मात्र विधायक है जो पुरे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है। उन्हे मंत्री बनाये जाने से पुरे पलामू प्रमंडल मे कांग्रेस पार्टी मजबुत होगी। मनिका विधायक आदिवासियो के लिए एक संघर्षशील नेता माने जाते है। वही कांग्रेसी नेता वृंदबिहारी प्रसाद यादव ने कहा की पुरे राज्य के विधायको मे मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक को उत्कृष्ट विधायक का ताज दिया गया है। ऐसे संघर्षशील विधायक को नवगठित चंपई सोरेन की सरकार मे मंत्री पद मिलना चाहिए।अन्यथा उत्कृष्ट विधायक के दिये गये ताज का अपमान होगा। इस सरकार मे मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को मंत्री पद का दायित्व हर हाल मे मिलना ही चाहिए। ताकी पुरे राज्य का सर्वागीण विकास हो सके। मौके पर सिंजो पंचायत के पुर्व मुखिया संजय सिंह बीस सुत्री सदस्य तस्लीम अंसारी अरूण सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *