मनिका थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

मनिका थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक।

मनिका- मनिका थाना परिसर में मंगलवार को आगामी शनिवार को होने वाली बकरीद पर्व को लेकर थाना प्रभारी शशि कुमार एवं बीडीओ संदीप कुमार के उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में प्रखंड के विभिन्न राजनैतिक दल के प्रमुख, क्षेत्र के विभिन्न धर्म के गणमान्य लोग,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित थाना प्रभारी शशि कुमार ने कहा कि बकरीद जो कुर्बानी का पर्व है इसे शांति पूर्वक मनाए ,प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाय,कुर्बानी के पूर्व अदा किए जाने वाले नमाज को लोग खुले में न कर मस्जिद में नमाज अदा करें। वहीं बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि कुर्बानी के इस पर्व को लोग शांति और भाई चारे के साथ मनाए,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखे, अफवाहों से बच के रहें यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तत्काल मनिका थाना दें यथा उन्हें सूचित करे वैसे मनिका थाना बकरीद पर्व के दिन विशेष रूप से क्षेत्र में पेट्रोलिंग चलाएगी ताकि पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से संपन्न हो। मौके पर उपस्थित कई लोगों ने अपने अपने विचार कुर्बानी के इस पर्व बकरीद को लेकर दिया। बैठक में उपस्थित लोगों में बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान,ग्राम प्रधान कयूम अंसारी,राजद नेता बलि यादव,अख्तर अंसारी,तसलीम अंसारी,भाजपा नेता छोटू राजा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार,संजय सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद थे।