मनिका प्रमुख प्रतिमा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज, राजनीतिक संकट को मिली राह
मनिका- मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गुरुवार को मनिका प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति के पीठासीन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय रजक तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार के उपस्थिति में प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों के साथ वोटिंग की प्रक्रिया को लेकर बैठक किया जो लगभग दो घंटे तक चली।बैठक की समाप्ति के बाद एक प्रेस वार्ता कर अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए 18 में से तीन चौथाई 14 सदस्य का उपस्थित होना जरूरी था। इसके लिए विपक्षी खेमे के लोग पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पाये। आज के इस बैठक में प्रमुख सहित कुल 12 सदस्य ही उपस्थित हुए, इस कारण अविश्वास पर मतदान नहीं कराया गया तथा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया। तथा प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी अपनी गरिमा बचाने में कामयाब हो गई। मनिका प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी के विरुद्ध 29 मई को सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था तथा इससे संबंधी एक ज्ञापन मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार को सौंपा था। जिसके बाद प्रखंड के राजनीति में भूचाल आ गया था। वहीं 6 जून को अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध 6 सदस्यों ने अनुमंडल कार्यालय लातेहार में जाकर अविश्वास प्रस्ताव को रद्द करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद से प्रखंड की राजनीति काफी गरमा गई थी। जिस पर 3 जुलाई गुरुवार को विराम लग गया। वहीं प्रमुख प्रतिमा देवी के अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर प्रमुख प्रतिमा देवी को, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, अकबर अंसारी, समाजसेवी अख्तर अंसारी, नरेश राम ने बुके देकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया।
