मनिका में वज्रपात से एक युवक की मौत, पसरा मातम

मनिका में वज्रपात से एक युवक की मौत, पसरा मातम

मनिका- मनिका प्रखंड क्षेत्र के रांकीकला पंचायत अंतर्गत कुई गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे आकाशीय बिजली वज्रपात की चपेट में आने से युवक चंदन यादव 31 वर्ष पिता धनपत यादव की मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव का माहौल मातम में बदल गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन यादव ट्रैक्टर लेकर निजी कार्य से जा रहे थे इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने प्रशासन से मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की। ताकि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को सहारा मिल सके।