मनिका:BRC परिसर में दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल का हुआ वितरण, ट्राई साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे
मनिका:BRC परिसर में दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राई साइकिल का हुआ वितरण, ट्राई साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे
मनिका- शिक्षा परियोजना की ओर से दिन गुरुवार को मनिका बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यहां इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दिव्य क्षितिज कुजूर के द्वारा किया गया। इस मौके पर बीआरसी के बीपीओ निकेत कुमार, अजय सिंह, राहुल कुमार सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। बताया गया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा परियोजना की ओर से दिव्यांग बच्चों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल दिया जा रहा है, ताकि वे उससे स्कूल पहुंचकर शिक्षा अर्जित कर सके। बीआरसी बीपीओ निकेत कुमार ने बताया कि जो बच्चे दिव्यांग है और उसके कारण समय से स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल देकर समय से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।

