मनिका: अवैध अफीम की खेती पर नकेल, पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती
मनिका: अवैध अफीम की खेती पर नकेल, पुलिस ने नष्ट की अफीम की खेती।
मनिका मनिका पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद शनिवार को नव पदस्थापित थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास तत्काल एक्शन लेते हुए के एक टीम गठित कर थाना क्षेत्र के डोंकी पंचायत के सैलदाग ग्राम में पहुंच सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग दो एकड़ गैर मजरूआ एवं वन भूमि में लगे पोस्ते की खेती को नष्ट कर दिया। बताते चलें कि थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास पदस्थापन के तीसरे दिन ही नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान छेड़ कर अपनी कार्य शैली का आगाज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध धंधा, नशे के अवैध कारोबारी गैर कानूनी कारोबारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की पैनी नजर गैर कानूनी कारोबारियों पर बनी हुई है। वहीं थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने आम जनता से अपील किया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि होने की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते उच्चित कार्रवाई की जा सके। वहीं मनिका पुलिस अवैध पोस्ते की खेती में लगे कारोबारियों की पहचान करने में जुटी है। इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ एस आई सत्येंद्र कुमार, एस आई सुमन कुमार, एस आई अवनीश कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।



