MMDR विधेयक के विरोध में गढ़वा कांग्रेस का धरना, खनिज संपदा को लेकर जताई चिंता

आज गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा ज़िला समाहरणालय के सामने चंदा चोरी एवं MMDR विधेयक २०२६ के खिलाफ गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी जी के अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।जिसमें सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, सभी जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रदेश प्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित हुए।
मौके पर जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने अपने विचार रखते हुए बताया कि खनिज संशोधन विधेयक के मंजूरी से राज्य गरीब होगा देश का सबसे खनिज सम्पन्न राज्य कंगाली के कगार पर पहुंच जाएगा राज्य की श्वेता एवं इस के आर्थिक ढांचे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा कल्याणकारी योजनाएं बंद होगी साथ ही विकास बाधित होगा! पूर्व विधायक श्री राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि जहां तक चंदा चोरी का प्रश्न है सनातन की रक्षा और सनातन की संचालन के लिए आदि गुरु शंकराचर्या ने चार महंतों की स्थापना की थी चारों के अलग अलग शंकराचार्य नियुक्त थे। वरिष्ठ नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भी राम मंदिर की कमेटी बनी थी जिसमें सभी शंकराचर्या सभी रामानुजाचार्य एवं सभी अखाड़ों के महंत की कमेटी बनाई थी।वरिष्ठ नेता अलख निरंजन चौबे ने कहा कि वर्तमान में तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा सभी धर्माचार्य अलग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस की कमेटी बना डाली सवाल पैसे की चोरी का नहीं है सवाल चम्पत राय के द्वारा सनातन भावनाओं को ठेस पहुंचाने की है।वरिष्ठ नेता श्रीकांत तिवारी ने कहा कि कई सौ वर्षों से सुनते आए कि राम राज में ताले नहीं लगते घरों में किंतु माननीय प्रधानमंत्री द्वारा गठित कमेटी में निहित आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को क्या पता राम का खड़ाऊँ राम का माला राम का इंटा राम की संपत्ति सब चुरा लिया।वरिष्ठ नेता रामबृक्ष यादव ने कहा की विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस का मतलब सनातन नहीं और आप मंदिर और धर्म पर उंछलना बन्द करे।कार्यक्रम का संचालन त्रिपुरारी सिंह ने किया। मौके पर आनंद यादव,जिला उपाध्यक्ष राम करेश चौबे, सतेन्द्र पाण्डेय, उमेश त्रिपाठी, नासिर इकबाल,नसीम अंसारी जवाहर राम, मोसाहिद हुसैन, जवाहर चौधरी, ब्रजेंद्र चौधरी, मंसूर अंसारी, अशरफ अंसारी, सतीश ठाकुर, शिव प्रसाद गुप्ता,रणजीत कुमार गौतम,नसरूल्लाह अंसारी रामानन्द पाण्डेय,ओम प्रकाश यादव, इत्यादि मौजूद थे!