मकतपुर में भव्य भक्ति जागरण, संतोषी माता प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गिरिडीह के मकतपुर में बुधवार देर रात एक भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह लेकर आया, जहां भक्ति के माहौल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाहर से आए कलाकारों ने माँ दुर्गा, राधा कृष्ण की लीला पर आधारित अद्भुत झांकियों की प्रस्तुति दी, जो दर्शकों को अचंभित कर गईं। वहीं, भजन मंडलियों ने भक्ति गीतों पर देर रात तक भक्तों को नाचने-गाने पर मजबूर कर दिया। मंच पर लगातार भजनों की धुन गूंजती रही, तो नीचे भक्त तालियां बजाते और झूमते नजर आए।