मकर संक्रांति के अवसर पर मेराल प्रखंड के कई जगहों पर मेले का आयोजन किया गया |

0
48d93d53-f791-4c3a-9a0d-bb9708b610a8

मकर संक्रांति के अवसर पर मेराल प्रखंड के कई जगहों पर मेले का आयोजन किया गया जिसका आनंद महिला पुरुष तथा बच्चों ने जम कर लिया। मेले में विशेष कर महिलाओं तथा बच्चों में काफी उत्साह देखा गया जिन्होंने मेले में लगाए गए दुकानों में न सिर्फ खरीददारी किया बल्कि जमकर खाया पिया भी। महिलाओं द्वारा खाने पीने के साथ श्रृंगार प्रसाधन की खरीदारी करते देखी गई तो बच्चे खिलौने खरीदने में मशगूल रहे। तरह-तरह के खाने पीने के व्यंजन के दुकान खेल खिलौने के साथ-साथ कुछ कलाकार छोटे-मोटे कलाकारी दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते देखे गए। हालांकि मकर संक्रांति पिछले बरसों की भांति इस वर्ष भी 2 दिन मनाया जाएगा। रविवार को को 14 जनवरी के नाम पर मेले लगे तो पंचांग एवं मुहूर्त के अनुसार सोमवार को मकर संक्रांति मनाया जाएगा जिस दिन लोग परंपरागत व्यंजनों तिलवा, लाई ,दही चुरा तथा शाम को खिचड़ी का आनंद लेते हैं। वैज्ञानिक मान्यता के अनुसार इसी दिन से सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हुए उत्तरायण होने लगते हैं। 14 तारीख को बंका पहाड़ी, लातदाग के चूरामन पहाड़, यूरिया नदी के शरबदाहा, दानरो नदी के किनारे हड़कुड़ी, में मेले का आयोजन किया गया। लोगों के अनुसार 15 जनवरी सोमवार को भी मेला लगेगा जिसका आनंद लोग उठा सकेंगे। मेले में किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो इसके लिए प्रशासन चुस्त दुरुस्त था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *