मझिआंव प्रखंड के तलसबरिया पंचायत में किया गया ग्रामसभा का आयोजन

0
0ff42060-2634-4530-b3cb-48ac01dab38e

मझिआंव प्रखंड के तलसबरिया पंचायत में किया गया ग्रामसभा का आयोजन,

की गई अपील ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ें

गढ़वा:-मझिआंव प्रखंड के तलसबरिया में पिरामल फाउंडेशन के द्वारा ग्रामसभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्षता पंचायत के मुखिया महताब आलम व पिरामल फाउंडेशन के सदस्य सत्यम प्रकाश ने संयुक्त रूप से किया।
ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य जीपीडीपी (ग्राम पंचायत विकास योजना) रणनीति के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक जीपीपीएफटी (ग्राम पंचायत योजना और सुविधा टीम) फोरम बनाने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जीपीपीएफटी फोरम की स्थापना मुखिया की अध्यक्षता में की गई थी, जिसमें वार्ड सदस्य, पूर्व निर्वाचित प्रतिनिधि, स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी सदस्य, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह, अनुभवी बुजुग व्यक्ति, युवा और अन्य उल्लेखनीय गांव के व्यक्ति भी शामिल थे। प्रारंभ में विभिन्न क्षेत्रों से 12 सदस्य फोरम में जोड़े गए।
LSDG थीम आधारित ग्राम सभा का अयोजन किया गया। जिसमें कुल 9 थीम में से चयनित बाल हितैषी ग्राम थीम पर क्षमता निर्माण किया गया।
बैठक में इस फोरम को प्रत्येक महीने कराने पर बल दिया गया ।
GPPFT फोरम के गठन से पंचायत विकास सूचकांक में सुधार और पंचायत की समस्या का निवारण सकारात्मक संवाद और आपसी सहमति के द्वारा होगा जिससे सामाजिक समरसता में वृद्धि होगी।
साथ ही साथ सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के बारे में बताया गया।
इसके अलावा 10 फ़रवरी से चलने वाले एमडीए प्रोग्राम अंतर्गत फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को पंचायत में बृहत रूप से जनजागरूकता फैलाने के लिए आह्वान किया ।

वहीं बैठक में ‘जीरो ड्रॉपआउट पंचायत मिशन’ के तहत सभी पंचायतों में नियमित रूप से स्कूल/आंगनवाड़ी जाने वाले 6 से 14 वर्ष के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *