महुआडांड़ प्रखण्ड सभागार में गणतंत्र दिवस को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न
महुआडांड़ (लातेहार) 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के सफल आयोजन को लेकर महुआडांड़ प्रखण्ड सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति तथा संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आवासीय विद्यालय के स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी बिपिन कुमार दुबे ने बैठक में कहा कि हाल ही में ओरसा घाटी में हुई सड़क दुर्घटना के दौरान जिन लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद की, उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों को आपदा के समय एक-दूसरे की सहायता के लिए प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर एसडीएम ने कहा गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का दिन है। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया तथा सुरक्षा, स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की बात कही।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण और यादगार बन सके। गणतंत्र दिवस मे झंडोतोलन अनुमण्डल पदाधिकारी का आवास 8:30 बजे,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी का आवास 8:45 बजे ,कृषि सिंगल विंडो एवं प्रखंड पशुपालन 9 बजे, सभी पंचायत भवन एवं शिक्षक संस्थान 9:5 बजे आवासीय विद्यालय नेतरहाट 9:5 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 9:10, वन विभाग 9:15, बिरसा चौक 9:20, शहीद चौक 9:25 , शास्त्री चौक 9:30, गांधी चौक 9:40, महिला पुलिस थाना 9:50, पुलिस थाना 10 बजे, आंबेडकर चौक 10:10, जिला परिषद 10:20, बस पड़ाव 10:30, आईआरबी कैंप 10:40, स्वतंत्र सेनानी जीतू किसान मिठू किसान 10:50, प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय 11 बजे, अनुमंडल कार्यालय 11:20, अनुमंडल मैदान 11:30 का समय निर्धारित है मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा,थाना से इंद्रदेव रजवार, प्रधान लिपिक बिपिन किशोर एक्का,जिला परिषद स्टेला नगेसिया ,हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जायसवाल,अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमीर सुहेल, मंडल अध्यक्ष नूरुल हसन अंसारी ,भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, जिला कोंग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ,फादर दिलीप, प्रखंड के मुखिया ,युवा जिला सचिव जेएमएम परवेज आलम, अहिया अंसारी,पंचायत सेवक, शिक्षकगण सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

