महुआडांड़ में विधायक रामचन्द्र सिंह ने मरीज की सुनी फरियाद, मदद का दिया भरोसा

महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत स्थानीय डाक बंगला परिसर में माननीय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह ने एक मरीज की समस्या से रूबरू होकर उनकी परेशानियों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मरीज को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।माननीय विधायक जी ने न सिर्फ उस मरीज की गंभीर परेशानी को सुना, बल्कि एक अभिभावक की तरह उनके सिर पर हाथ रखकर ढाढस बंधाया। बीमारी के इस दौर में जब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटकर यह परिवार थक चुका था, तब विधायक जी की संवेदनशीलता ने इस पीड़ित परिवार को एक नई उम्मीद दी। माननीय विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।