महुआडांड़ में पर्यटकों और यात्रियों के लिए खुला “सबका ढाबा”, स्वाद और सुविधा का नया ठिकाना

महुआडांड़ में पर्यटकों और यात्रियों के लिए खुला “सबका ढाबा”, स्वाद और सुविधा का नया ठिकाना

रामप्रवेश गुप्ता
(लातेहार):महुआडांड़-रांची मुख्य मार्ग स्थित कुरो मोड़ में “सबका ढाबा” का शुभारंभ किया गया है। यह नया होटल खासकर पर्यटकों, यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को बेहतर भोजन और आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया है। ढाबा खुलने से क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को अब स्वादिष्ट एवं ताजा भोजन के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेगा।सबका ढाबा” में शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन के साथ चाय, नाश्ता, दाल-भात, रोटी-सब्जी सहित विभिन्न व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। होटल संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को साफ-सफाई, उचित कीमत और बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी।महुआडांड़ और नेतरहाट क्षेत्र घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए यह ढाबा एक सुविधाजनक पड़ाव साबित हो सकता है। रांची रोड पर स्थित होने के कारण यहां दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने भी नए होटल के खुलने पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास तथा रोजगार की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।