महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, रांची प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच की मांग
आज महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह जी के नेतृत्व में रांची राजभवन में महामहिम #राज्यपालसंतोषगंगवार जी से मिलकर पिछले दिनों रांची में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा की गई प्रदर्शन में पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा बर्बरतापूर्ण कार्रवाई एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने के विरोध में आज हम सभी महिला मोर्चा की बहनों ने महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा ।
हम लोगों ने महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाई है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए एवं दोषी पुलिसकर्मियों पर अभिलंब कार्रवाई हो , जिससे भविष्य में किसी पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा किसी महिलाओं पर इस तरह का अभद्र व्यवहार की पुर्नावृति कभी ना हो
इस इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा , प्रदेश मंत्री सुचिता सिंह, नीलम चौधरी , प्रदेश मीडिया प्रभारी कुमुद झा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रंजिता सिंह , रांची महानगर अध्यक्ष पायल सोनी , रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष नेहा सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

