महिला अफसर के साथ ड्राइवर ने की मारपीट, दिए पैसे वापस मांगने पर पीटा

0
images

महिला अफसर के साथ ड्राइवर ने की मारपीट, दिए पैसे वापस मांगने पर पीटा

 

 

कोरबा। करतला में महिला फूड इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की गई है. महिला अधिकारी ने एक साल पहले करतला क्षेत्र के ग्राम चैनपुर के दिलेश्वर पटेल को गाड़ी चलाने के लिये ड्राइवर रखा था. दिलेश्वर ने लगभग 1 वर्ष तक वाहन चलाया. इसी दौरान दिलेश्वर पटेल को पैसों की आवश्यकता पड़ी.जिस पर महिला अधिकारी ने 3 लाख 85 हजार रूपये देकर ड्राइवर की मदद की. इसके बाद ड्राइवर दिलेश्वर ने 2 लाख रूपये वापस करके काम छोड़ दिया.इसके बाद 30 दिसंबर की शाम 6 बजे दिलेश्वर पटेल ने घर के मोबाइल में महिला अधिकारी के बेटे को फोन करके अपशब्द कहे.

महिला अधिकारी ने अपनी शिकायत में कहा है कि बेटे को अपशब्द कहने के बाद वो ड्राइवर को समझाने के लिए उसके गांव चैनपुर गई. इस दौरान रात करीब नौ बजे सरपंच रामनारायण राठिया, उप सरपंच संतोष पटेल, पंच पुरूषोत्तम गबेल, ग्राम बोतली का मनोज वर्मा, ग्राम रामपुर का सुरेन्द्र ठाकुर और ऋषि पाण्डेय भी मौके पर मौजूद थे. चैनपुर के पीपल चौक पास दिलेश्वर पटेल को सुरेन्द्र और पुरूषोत्तम के माध्यम से बुलवाकर बच्चे को अपशब्द कहने का कारण पूछा.लेकिन इसी दौरान दिलेश्वर ने महिला अफसर और उसके बेटे की पिटाई कर दी.घटना के दौरान सरपंच रामनारायण राठिया, उप सरपंच संतोष पटेल ने बीच बचाव भी किया.दिलेश्वर के इस हरकत से घायल महिला अधिकारी ने करतला में शिकायत दर्ज कराई. महिला फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट पर दिलेश्वर पटेल के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *