महिला आरक्षण को लेकर गिरिडीह में उबाल, महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
महिला आरक्षण को लेकर गिरिडीह में उबाल, महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
गिरिडीह: महिला आरक्षण के मुद्दे पर गिरिडीह में महिलाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया पदयात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस पर संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित नहीं होने देने का आरोप लगाया। महिलाओं ने इसे उनके अधिकारों पर सीधा हमला बताते हुए नारेबाजी की और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और नीति-निर्धारण में उनकी भूमिका मजबूत होगी उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने की राजनीति कर रही है, जबकि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है इस मौके पर प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, वार्ड पार्षद पूजा देवी, सरिता शर्मा, बबली साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद समीर दीप, देवराज, सुरेश मंडल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं कार्यक्रम के दौरान 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान में प्रदेश स्तरीय महिला प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने की संभावना जताई गई।

