खड़गे के बयान पर सियासत तेज, भाजपा नेता सुनील पासवान ने जताई कड़ी आपत्ति
खड़गे के बयान पर सियासत तेज, भाजपा नेता सुनील पासवान ने जताई कड़ी आपत्ति
गिरिडीह: देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।स्थानीय भाजपा नेता सुनील पासवान ने खड़गे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग न केवल अस्वीकार्य है, बल्कि इससे राजनीतिक संवाद का स्तर भी गिरता है सुनील पासवान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयानों के जरिए जनता के बीच गलत संदेश फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने मांग की कि खड़गे अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें इधर, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराज़गी देखी जा रही है, जबकि कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए इस तरह की बयानबाज़ी और तेज हो सकती है, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गर्माने के आसार हैं।

