महेशपुर में झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम

महेशपुर में झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम

डोमचांच : प्रखंड सहित कई विद्यालयों में झारखंड स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान महेशपुर मॉडर्न बोर्डिंग स्कूल में एक दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसने महापुरुषों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग जीवनी पोस्ट चित्रांकन निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसके पश्चात जनजातीय महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय लोक नृत्य गायन एवं संस्कृति कला प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय को झारखंड के संस्कृति अस्मिता विरासत एवं धरोहर को प्रेरित कराया गया वहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा और कला कौशल से विद्यालय परिवार को अभिभूत कर दिया।ईस दौरान महेशपुर चौक पर सम्मानित कई अभिभावक एवं डॉक्टर भुनेश्वर शर्मा के द्वारा बच्चों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित करते हुए हौसला बढ़ाया। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय के निर्देशक कुशाग्र आनंद उर्फ सागर राणा, प्रियंका राणा, संजीत कुमार, पवन कुमार मेहता, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार, सुप्रिया कुमारी, पिंकी कुमारी, रिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, तथा नेहा मेहता के अलावा दर्जनों अभिभावक गण मौजूद थे।