महेंद्र राम को पलामू से हटाए बिना चैन नहीं लेगी आजसू पार्टी :– चंद्रशेखर सिंह
निविदा रद्द किए जाने पर आजूसू नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू ने पलामू के उपायुक्त के प्रति किया आभार व्यक्त
महेंद्र राम को पलामू से हटाए बिना चैन नहीं लेगी आजसू पार्टी :– चंद्रशेखर सिंह
मेदिनीनगर (पलामू) : भवन निर्माण विभाग के निविदा संख्या पीआर 326585, बिल्डिंग (24-25)D को रद्द किए जाने पर आजसू के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने पलामू के उपायुक्त के प्रति आभार प्रकट किया है। कहा कि संवेदकों की भावनाओं को समझते हुए उपायुक्त ने बेहतर कदम उठाया है। कहा कि संवेदकों की एकजुटता के कारण निविदा रद्द हो पाई है। कहा कि भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम दादागिरी व मनमानी पर उतर आए थे। अपनी मनमानी करते हुए अपने चाहते को काम आवंटित करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने महेंद्र राम के समक्ष जोरदार विरोध किया। साथ ही पलामू के उपायुक्त को पूरी घटना की जानकारी दी। पलामू के उपायुक्त ने महेंद्र राम पर कड़ा एक्शन लिया। कहा कि उपायुक्त के एक्शन का प्रतिफल है कि महेंद्र राम को संबंधित फर्जी तरीके से डाले गए निविदा को रद्द करना पड़ा । चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि अब भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता की मनमानी नहीं चलेगी । निविदा से संबंधित कार्यपालक अभियंता की एक-एक गतिविधियों पर आजसू पार्टी की सख्त नजर रहेगी। एक-एक निविदा विपत्र को खुलेआम पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष बिक्री करनी होगी। साथ ही विपत्र भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही जमा लेनी होगी। कहा कि आजसू किसी भी हाल में भवन निर्माण विभाग की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता की मनमानी के विरुद्ध सभी संवेदक एकजुट हैं । कहा कि भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता महेंद्र राम ने उन्हें देख लेने व एससी- एसटी एक्ट केस में फंसाने की धमकी दी है। कहा कि वे उनकी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। हर स्तर पर उनका प्रतिकार किया जाएगा। आजसू पार्टी ऐसे भ्रष्ट व निकम्मे कार्यपाल कार्यपालक अभियंता को पलामू में नहीं रहने देगी। उन्हें पलामू से हटाकर ही दम लेगी। महेंद्र राम जब से भवन निर्माण विभाग में बतौर कार्यपालक अभियंता प्रभार ग्रहण किया है, अधिक्तर कार्यों को इन्होंने अपने चहेते को फर्जी टेंडर कर आवंटित कर दिया है। कहा कि उनके कार्यकाल की सभी योजनाओं में की हुई अनियमितताओं की जांच कराई जाएगी। कार्यपालक अभियंता के खिलाफ मामले की जांच के लिए सरकार को लिखा जाएगा। साथ ही पलामू से हटाने के लिए पार्टी आंदोलन करेगी। कहा कि संवेदक का प्रतिनिधिमंडल इनके कारनामे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगी।
