महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का वार्ड नंबर 10, 18, 25 और 31 में जनसंपर्क अभियान
महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का वार्ड नंबर 10, 18, 25 और 31 में जनसंपर्क अभियान
जीते तो नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था होगी दुरूस्त- प्रमिला मेहरा
गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10, 18, 25 और 31 में शुक्रवार को महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान सम्पन्न हुआ। शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने मतदाताओं से कहा कि मुझे आपका आशीर्वाद मिला तो मैं गिरिडीह नगर निगम की तस्वीर बदल दूंँगी । जगह जगह पर गाड़ियों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था होगी ताकि आवागमन की व्यवस्था दुरूस्त हो सके। नियमित रूप से मुहल्लों और नालियों की साफ सफ़ाई सुनिश्चित की जाएगी। समय समय पर डेंगू मलेरिया रोधी दवा का छिड़काव किया जाएगा। नगर को स्वच्छ बनाने हेतु हर वार्ड में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होगी इसके लिए हर मुहल्ले के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
मौके पर राकेश कुमार राकी, मुकुंद सिंह, नन्दकिशोर सिंह, बासुदेव यादव, उमेश यादव, अंजली सोरेन, विद्याभूषण सिंह, कारू राम, मिथुन चौधरी, मोनू खटिक, सोनू खटिक, नन्दु सिंह सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

