मेराल पुलिस ने वारंटी शिवनारायण चौधरी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेजो गांव के दुनुखाड़ टोला निवासी शिवनारायण चौधरी को न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना कांड 39/25 के तहत मामला दर्ज है। उक्त मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी विष्णु कांत ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में फरार वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में कानून को हाथ में लेने वाले लोग नहीं बक्शे जायेंगे।