मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में रविवार को मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक
मेराल पूर्वी पंचायत सचिवालय के सभागार में रविवार को मुखिया रामसागर महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत के सभी प्रमुख मार्गो से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। मुखिया रामसागर ने कहा कि बैठक में पूर्वारा टोला के प्रमुख मार्गो को स्थानीय लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराने, अवरूद्ध किया गया है रास्ते की साफ सफाई करने, श्मशान घाट को दुरुस्त करने, छठ घाट एवं अन्य धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सीओ के पास लिखित आवेदन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरसात के दिनों में अधिक से अधिक पौधा रोपण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मंडल सांसद प्रतिनिधि रुपू महतो, कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, विजय प्रसाद, अरविंद महतो, शिक्षक विनोद कुमार कुशवाहा, सुरकेश कुमार बैठा, सुनील कुमार, विनय कुमार, बिनेश कुमार मेहता, रामकुमार महतो, राम जी कुशवाहा, सोवरन मेहता, राजकुमार महतो, मुरली महतो, अलियार महतो, रामप्रवेश मेहता, डॉ लालमोहन शामिल थे।
