मेराल पूर्वी पंचायत में प्रतिभा सम्मान समारोह, टॉपर छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

मेराल पूर्वी पंचायत के मुखिया रामसागर महतो ने शनिवार को पंचायत सचिवालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। अपने पंचायत क्षेत्र में इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले ग्यारह छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडीओ सतीश भगत, विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन, रुपू महतो पंचायत सचिव राधा कुमारी आदि लोग शामिल थे। मुखिया रामसागर महतो ने छात्र छात्रों की सफलता पर सभी को उज्जवल भविष्य की कामना कर उनको आगे बड़ने के लिए प्रेरित किया। बीडीओ सतीश भगत ने कहा कि कड़ी मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण से आप सभी अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति मुझे काफी लगाव है, पढ़ाई में कोई परेशानी होने पर छात्र-छात्राएं जब तक यहां मै रहूंगा सहयोग किया जाएगा। डॉ लालमोहन ने कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि मेराल पूर्वी के मुखिया रामसागर महतो ने अपने शपथ ग्रहण की तिथि को यादगार बनाने और अपने पंचायत क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए 2022 से प्रत्येक वर्ष अपने निजी खर्चे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करते आ रहे हैं जो सराहनीय है। रुपू महतो ने मुखिया द्वारा किए गए प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य प्रतिनिधियों को भी सीख लेनी चाहिए। मुखिया राम सागर महतो तथा अन्य अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम इंटर साइंस की परीक्षा में 91.6% अंक लाकर जिला टॉप करने वाला प्रभात कुमार कुशवाहा को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद 80.4% अंक लाने वाली इंटर की छात्रा अनामिका कुमारी, मैट्रिक में 85% अंक लाने वाला छात्र चन्दन कुमार, 84.6% अंक लाने वाला छात्र अभय कुमार, 84.2% अंक लाने वाला छात्र विवेक कुमार गुप्ता, 82.6% वाली छात्रा नन्दनी कुमारी, 81.6% अंक लाने वाली छात्रा पायल कुमारी, 80% अंक लाने वाली छात्रा रुकसार खातुन, 79.4% अंक लाने वाला छात्र नितिश कुमार, 76.2% अंक लाने वाली छात्रा खुशबु राज, 75.4% अंक लाने वाली छात्रा खुशबु अंजली कुमारी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार ने किया। इस अवसर पर पंचायती राज एसोसिएट प्रियंका कुमारी, रोजगार सेवक निभा तिवारी, स्वयं सेवक मकसूद आलम, शिक्षक विनोद कुशवाहा, वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, देवव्रत महतो, उषा देवी, बिन्दा देवी, वार्ड सदस्य रहीमुद्दीन अंसारी विनेश मेहता, विन्हाई राम, मज़मुद्दीन अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş