मेराल: मुडल टोला शिव मंदिर में श्रावण की तीसरी सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
मेराल के मुडल टोला शिव मंदिर में श्रावण मास के तीसरे सोमवारी पर नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाल कर सामूहिक जलाभिषेक किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल हुए।कलश यात्रा का शुभारंभ मुखिया रामसागर महतो, भाजपा नेता रुपु महतो, मनोज जायसवाल, संजय भगत, विजय प्रसाद, सुषमा कुशवाहा,प्रियंका कुमारी विनोद प्रसाद, मो. अलिशेर अंसारी, धन्नजय चौधरी विनेश कुमार मेहता आदि ने संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं को ध्वज, चुनरी, और कलश देकर हर हर महादेव के गगन भेदी नारों के साथ किया। लगभग तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर उरिया नदी संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर कलश में जल लेकर पुनः मंदिर में पहुंच कर भगवान भोले शंकर पर जलाभिषेक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद चौधरी, धनंजय चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, कामेश्वर चौधरी सहित फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

