मेराल में खाद संकट को लेकर किसानों ने एनएच 75 जाम किया

मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 75 पर नूरी मस्जिद के पास खाद की किल्लत को लेकर बृहस्पतिवार को जेएलकेएम नेता पंकज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों ने सड़क जाम किया । अचानक लगे इस जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई। हालांकि सड़क जाम थाना से महज कुछ दूरी पर होने बावजूद भी पुलिस प्रशासन के लेट पहुंचने से सड़क जाम लगभग एक घंटा तक रहा। जाम के कारण यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जिसमें कुछ देर के लिए एंबुलेंस भी जाम में फंस गया।किसानों का कहना था कि यूरिया खाद की किल्लत के चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।आक्रोशित किसानों ने प्रशासन और दुकानदार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया। जाम के बारे में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के जिला सदस्य पंकज कुमार कुशवाहा ने कहा कि हम लोग यूरिया खाद की किल्लत के बारे में गढ़वा उपायुक्त को सूचना दिया है। लेकिन किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जब तक किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल जाता है तब आंदोलन चलता रहेगा और सड़क जाम रहेगा ।सड़क जाम की सूचना पाकर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी और मेराल पुलिस एसआई रवि कुमार के नेतृत्व में जाम स्थल पहुंच कर किसानों को समझा बुझा कर जाम को हटवाया और सुचारू रूप से यातायात बहाल किया।

You may have missed