मेराल के किस्मती कॉलेज में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का भव्य फ्रेशर्स वेलकम समारोह आयोजित

किस्मती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग एंड फार्मेसी, मेराल में प्रथम वर्ष के नर्सिंग एवं फार्मेसी के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए सीनियर वर्ग छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य फ्रेशर्स वेलकम समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, समाजसेवी शांति किंडो, संस्थान के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, निदेशक लव कुमार सिंह आदि लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलीत कर किया। वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान गीत, नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिचय सत्र एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि शांति देवी ने अपने संबोधन में कहा कि “नर्सिंग एवं फार्मेसी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर समाज की सेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।” उन्होंने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
संस्थान के संस्थापक डॉ अनिल कुमार साह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नए विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। पूरे समारोह में उत्साह, भाईचारे और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला।