मेजर ध्यानचंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन, गिरिडीह में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

मेजर ध्यानचंद जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन, गिरिडीह में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद जयंती के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं खेलो भारत गिरिडीह द्वारा सर्कस मैदान, गिरिडीह में मेजर ध्यानचंद जिला एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अनीशा, कोमल, बबीता तथा 1600 मीटर दौड़ में पूनम, सरिता, मनीषा ने भाग लिया, वहीं बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में जीवन राय, बंटी यादव, दिनेश यादव और 1600 मीटर दौड़ में मिथुन, नितेश, राहुल ने भागीदारी की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिन्हा ने युवाओं को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके खेल के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने 1928 के ओलंपिक में डेब्यू किया और भारत को 14 गोल कर गोल्ड मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाई। 1956 में उन्होंने संन्यास लिया और उन्हें पद्मभूषण जैसे सम्मान से सम्मानित किया ।

विशिष्ट अतिथि मुकेश रंजन सिंह, इंजीनियर विनय सिंह, प्रोफेसर विनीता कुमारी, प्रदेश शोध प्रमुख कृष्ण त्रिवेदी, जिला संयोजक मंटू मुर्मू समेत कई स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने इस आयोजन का उद्देश्य गिरिडीह जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को सही मंच प्रदान करना बताया, ताकि वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
कार्यक्रम में नगर शाह मंत्री अनीश राय, पूर्व कार्यकर्ता आकाश श्रीवास्तव, संदीप देव, धर्मवीर, समाजसेवी वासुदेव चंद्रवंशी और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता व अकादमी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।