मध्य प्रदेश के बैतूल में महिला से सामूहिक बलात्कार, दो आरोपियों में से एक गिरफ्तार

0
Untitled

मध्य प्रदेश के बैतूल में महिला से सामूहिक बलात्कार, दो आरोपियों में से एक गिरफ्तार

 

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक विवाहित महिला के साथ दो लोगों ने गैंगरेप किया जिसके बाद उसने जहर खा लिया। पुलिस डिविजनल आफिसर (एसडीओपी) शालिनी परस्ते ने कहा कि घटना शनिवार को बोरदेही पुलिस थाने की सीमा में हुई। दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता (38) शनिवार शाम को खेत से घर आ रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसे अपने स्कूटर पर लिफ्ट देने की पेशकश की। आरोपी पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसडीओपी ने बताया कि वारदात के बाद पीड़िता ने कीटनाशक खा लिया। उसे बैतूल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और तहसीलदार ने अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए बोरदेही पुलिस स्टेशन भेजा जाएगा। पीड़िता दलित समाज से है। वह अपने मायके बोरदेही थाना क्षेत्र में आई थी। वह शनिवार को गेहूं काटकर वापस लौट रही थी, इसी दौरान आरोपी उससे मिले और पीड़िता को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया। आरोपियों ने पीड़िता को घर छोड़ देने की बात कही थी। वह उसे स्कूटी पर बैठाकर सूनसान जगह ले गए। फिर दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। घटना से आहत महिला ने जहर खा लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसको जिला अस्पताल में भेजा गया। पीड़िता का इलाज चल रहा है। आरोपियों में से एक के साथ पीड़िता की जान-पहचान बताई जाती है। इस आरोपी का नाम अभिषेक राजपूत है। बताया यह भी जाता है कि पीड़िता के पति और अभिषेक के बीच पहले से विवाद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *