मात्र 2 घंटे पहले जन्में बच्चे को उतारा मौत के घाट

0
Untitled

ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक अस्पताल की 33 साल की नर्स ने 2 घंटे पहले पैदा हुए बच्चे की हत्या कर दी. अस्पताल कर्मचारी होने के नाते एक नर्स का फर्ज बनता है कि वह लोगों की रक्षा करें, लेकिन इस नर्स ने तो उल्टा एक मासूम का गला घोंट दिया.

ब्रिटेन की नर्स लूसी लेटबी को इस मामले में दोषी ठहराया गया है और 5 जुलाई को इसकी सजा भी सुनाई गई है. नवजात बच्चे की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. लूसी इसके पहले भी 7 नवजातों की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी है. उसे उम्र कैद की सजा सुनाई जा चुकी है. हम जिस मामले की बात कर रहे हैं यह मामला दरअसल 2016 का है. इस मामले में मारी गई नवजात बच्ची को बेबी K नाम दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *