मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने मीडिया बंधुओं को किया सम्मानित

मीडिया सम्मान समारोह – सफल आयोजन

आज मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की ओर से रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समाज की आवाज़ को जन-जन तक पहुँचाने वाले सम्मानित मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह मीडिया बंधुओं के निरंतर सहयोग, समाजसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा सकारात्मक पत्रकारिता के प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास रहा।
कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण बनाने में शाखा अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल, IPP सोनू चौधरी, सचिव बरखा बालेशिया एवं सदस्य रोशनी बाकला का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।
सभी के सामूहिक प्रयास, समर्पण और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करती है।
“आपका सहयोग हमारी सेवा यात्रा की ताकत है।