मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0
86a6b6e6-b92d-4cd0-bf48-b878056f3c62

मारवाड़ी युवा मंच ने लगाया निशुल्क *स्वास्थ्य जांच शिविर*
आज लाल कोठ स्थित डॉ बी आर अंबेडकर पार्क में मारवाड़ी युवा मंच डाल्टनगंज शाखा ने डायबिटिक क्लब स्वास्थ्य जागृति शिविर लगाया आज इस कैंप में लगभग 80 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का निशुल्क जांच का लाभ लिया शहर के विख्यात डॉक्टर राजेश कुमार से परामर्श लिया उन्होंने बताया लगभग 40-50 लोगों का नया और 30 लोगों का पुराना पर्चा देखा गया मारवाड़ी युवा मंच के सचिव सज्जन शंघई ने बताया कि महीने के पहले रविवार को डॉक्टर बी आर अंबेडकर पार्क और तृतीय रविवार को गांधी मैदान में यह शिविर लगाया जा रहा है मंच के डायबिटिक क्लब के प्रभारी रवि कामदार ने बताया प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय रविवार को आप अपने स्वास्थ्य की जांच जैसे(हाई बीपी, शुगर, वजन ) के निशुल्क जांच का लाभ उठाएं इस कैंप में नीरज कामदार, सौरभ सर्राफ, अरुण शंघई, संदीप केजरीवाल, दीपक नेमाला, निशांत सिंघानिया, केशव लाठ, रवि कामदार, प्रभात अग्रवाल, मनोज भिवानिया, संजय अग्रवाल, शिवम खेतान, अशोक हाजीपुरिया एवं मारवाड़ी युवा मंच के बहुत से सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *