मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल

मारपीट की घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल

गढ़वा चिनिया थाना क्षेत्र चिनिया गांव निवासी योगेन्द्र साव 40 वर्ष उसकी पत्नी ममता देवी 35 वर्ष मारपीट को घटना में घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया कि योगेंद्र साव का पैतृक देवता का स्थान का जो घर है। उस घर पर कपिल साव जबरजस्ती धौंस दिखाते हुए कब्जा कर रहा था। जब इसका विरोध किया तो कपिल प्रसाद, मनोज साव, संतोष प्रसाद, पप्पू प्रसाद, प्रतोष प्रसाद, रविन्द्र साव, शंकर सिंह, गुंडन प्रसाद, चल बिदर प्रसाद आदि लोग मिलकर फाइबर का पाइप, लोहे का रॉड आदि से मारपीट कर घायल। घटना के बाद आस पास के लोगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है।

You may have missed