माननीय सांसद ने दिया वंदे भारत का तोहफा .. आनंद शंकर

0
cbe94792-59df-4dbd-ab9f-8b0631cd0b2c

माननीय सांसद ने दिया वंदे भारत का तोहफा .. आनंद शंकर

चेंबर करेगा माननीय संसद और ट्रेन के प्रथम आगमन का भव्य स्वागत l

हवाई सेवा के लिए भी प्रयास जारी l

चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने चैंबर की एक बैठक कर खुशी जाहिर करते हुए कहा पलामू के व्यवसाईयों का एक सपना था कि हमारे यहां से भी वंदे भारत ट्रेन चले जो सपना माननीय सांसद विष्णु दयाल राम जी के चलते अब पूरा होने जा रहा जिसके लिए चेंबर के सभी एग्जीक्यूटिव सदस्यों ने आज बैठक कर माननीय सांसद को बधाई दी है l चेंबर अध्यक्ष ने कहा कल 15 तारीख को जमशेदपुर में इस ट्रेन का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलो द्वारा किया जा रहा जो जमशेदपुर से प्रातः 5:30 बजे रवाना होकर 10:42 में डाल्टनगंज होते हुए 3:55 में मात्र 5 घंटे में पटना जंक्शन पहुंचेगी l यह ट्रेन सप्ताह में अभी 2 दिन चलेगी जिसे कुछ समय के बाद प्रतिदिन करने की संभावना है l चेंबर अध्यक्ष ने बताया माननीय सांसद ने अस्वस्थ किया है अब एक बार बंदे भारत का डाल्टेनगंज से संचालन शुरू होने के बाद बनारस का भी जल्द संचालन शुरू कराया जाएगा l चेंबर अध्यक्ष ने बताया हम सब को माननीय सांसद से काफी उम्मीद है आशा है जल्द हमारा प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर हवाई सेवा से भी जुड़ेगा जिससे प्रमंडल के विकास को और भी गति प्रदान होगी l सभी उपस्थित सदस्यों ने हमारे शहर को उपहार के रूप में बंदे भारत ट्रेन दिए जाने के लिए माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी का उनके मेदनीनगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत करेगा l बैठक का संचालन चेंबर के महामंत्री श्री इंद्रजीत सिंह डिंपल ने की l बैठक में काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *