मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व आदिशक्ति महावीर मंदिर में खोचा व सिंदूर खेला की परंपरा निभाई गई
मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व आदिशक्ति महावीर मंदिर में खोचा व सिंदूर खेला की परंपरा निभाई गई
बरवाडीह (लातेहार) :- बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिशक्ति महावीर मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पूर्व महिलाओ की ओर से पारंपरिक खोचा भरने की रस्म पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ अदा की गई। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधानपूर्वक माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
खोचा की रस्म पूरी होने के बाद बंगाली परंपरा के अनुरूप सिंदूर खेला का आयोजन हुआ। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करने के साथ एक-दूसरे को भी सिंदूर लगाकर मंगलकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
महिलाओं ने माता रानी से प्रार्थना की कि वे अगले वर्ष पुनः अवतरित हों और सभी परिवारों एवं समाज को सुख-शांति, समृद्धि तथा निरंतर उन्नति का आशीर्वाद प्रदान करें।

