माकपा ने लगाया एनएच विभाग के लापता होने का पोस्टर, फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

0
Untitled

माकपा ने लगाया एनएच विभाग के लापता होने का पोस्टर, फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की मांग

 

लातेहार। माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान और चंदवा के ग्रामीणों के द्वारा टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर एनएच विभाग की लापता होने का पोस्टर रेलवे क्रॉसिंग के आस पास लगाया गया है। लगाए गए पोस्टर में लिखा है कि टोरी चंदवा – एनएच 99 न्यु 22 पर फ्लाईओवर ब्रिज का शिलान्यास कर लापता हो गया गया है एनएच विभाग। एनएच विभाग ने मिलकर आरओबी के लिए सीमांकन किया, जमीन अधिग्रहण किया, रैयतों से भुमि से संबंधित कागज लिये, निर्माण के लिए शिलान्यास करवाया, अधिग्रहित भुमि की मुआवजा देने और फ्लाई ओवर ब्रिज की निर्माण की बारी आई तो एनएच विभाग लापता हो गया है। टोरी रेलवे क्रॉसिंग जाम से बुरी तरह प्रभावित लाखों ग्रामीण, फ्लाई ओवर ब्रिज का शिलान्यास कर लापता हुए एनएच विभाग को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने है कि फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य करने वाले एनएच विभाग का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है, एनएच विभाग की सुद्ध भी नहीं लिया जा रहा है, पोस्टर लगाकर उनकी खोजबीन की जा रही है कि यदि वे अब भी फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण से जुड़े हुए हैं तो वे आएं और रैयतों का मुआवजा राशि भुगतान कर जल्द से जल्द आरओबी का निर्माण कार्य शुरू करें। फ्लाई ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से रेलवे क्रॉसिंग जाम से आम जनता काफी परेशान हैं, घंटों रेलवे क्रॉसिंग जामपर लोगों की समय बेकार बर्बाद हो रही है, जाम से ग्रामीण त्राहि त्राहि कर रहे हैं, मरीज लिए एम्बुलेंस फंस रहे हैं, पेशेंट की मौत रेलवे क्रॉसिंग में तड़प तड़प कर हो जा रही है। असमय लोगों की मौत हो रही। अभी तक कई लोगों की मौत रेलवे क्रॉसिंग जाम पर हो गई है, जाम में फंसकर लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। एनएच विभाग गायब है लेकिन इसकी सुद्धि नहीं ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *