लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों हथियार के साथ गिरफ्तार,

0
Untitled

लातेहार : जिले की बरवाडीह और मनिका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी संगम के पास लूट की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से चार देशी पिस्तौल समेत अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।गिरफ्तार अपराधियों में विशाल कुमार वर्मा उर्फ़ बिट्टू (पिपराटांड़, पलामू), डब्लू कुमार सिंह (पिपराटांड़, पलामू), शशिकांत कुमार गुड्डू (तरहसी, पलामू), सत्य प्रकाश सिंह तरहसी, पलामू) बुद्धेश्वर उरांव (सिसई, गुमला,) और विष्णु उरांव (भरनो, गुमला) शामिल हैं।शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बरवाडीह थाना क्षेत्र के केचकी जंगल के पास कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ललित मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पुलिस को देख अपराधी भागने लगे। लेकिन पुलिस ने अपराधियों को घेर कर पकड़ लिया। जांच के दौरान अपराधियों के पास से चार देशी पिस्तौल, गोलियां व अन्य सामान बरामद किये गये। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने गिरोह बनाकर लातेहार के अलावा आसपास के जिलों में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। कुछ दिन पहले लातेहार जिले में भी इन्हीं अपराधियों ने एक ट्रक लूट लिया था। एसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। इस छापामारी दल में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी ललित मीणा के अलावे मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम कुमार, अनूप कुमार, अनुराग सत्येंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, सुनील कुमार, कलीमुल्ला आजाद, सुनील गिद, पिथो सोरेन, धनपति टुडु समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *