लूट की छूट के लिए पूरा विपक्ष मोदी को हराना चाहता हैं—सत्येन्द्रनाथ

झामुमो के हासनदाग पंचायत अध्यक्ष सहित एक दर्जन लोग भाजपा में शामिल
लूट की छूट के लिए पूरा विपक्ष मोदी को हराना चाहता हैं: सत्येन्द्रनाथ
फोटो- पार्टी में शामिल हुए पंचायत अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी और अन्य
गढ़वा। रविवार को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत झामुमो के हासनदाग पंचायत अध्यक्ष लालमुनि साव और संतोष पासवान के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक झामुमो कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को भाजपा के पूर्व विधायक सह गढ़वा विधानसभा के संयोजक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि लालमुनि साव क्षेत्र के जुझारू नेता है। इनका पार्टी में आने से भाजपा पहले से अधिक मजबूती से उभरेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नियत स्पष्ट है। भाजपा का नीति और नियत देशहित में रहता है। जिसके कारण लोगों का झुकाव भाजपा की ओर रहा है। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ पार के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। चार सौ पार के लक्ष्य को साकार करने के लिए पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता भाजपा प्रत्याशी को तीसरी बार चुनकर दिल्ली भेजने को आतुर है। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष मोदी को सिर्फ इसलिए हराना चाहता है कि लूट की छूट मिल सके। पीएम मोदी ने कहा है कि किसी भी हाल में भ्रष्टाचार के साथ समझौता नही होगा। पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा विधानसभा में स्थानीय विधायक सह मंत्री के पिछले साढ़े चार वर्षो के कार्यकाल से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। सभी क्षेत्रों में लूट मची हुई है। बिना पैसा का कोई काम नही हो रहा है। गढ़वा के बालू पर मंत्री का एकाधिकार हो गया है। यहां के बालू को मंत्री के संरक्षण में दूसरे प्रदेशों में कालाबाजारी कराई जा रही है। जबकि गढ़वा के लोग बालू की कमी का दंश झेल रहे है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता देशहित में अधिक से अधिक मतदान करें। ताकि लोकतंत्र की जड़े को और अधिक मजबूत किया जा सके। मौके पर गढ़वा विधानसभा के प्रभारी दुर्गा जौहरी, राजकुमार मध्येशिया, जिला महामंत्री संतोष दुबे, विवेकानंद तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।