लोकतंत्र व जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को जनता सिखलाएगी सबक : मंत्री मिथिलेश

0
fb2287a7-f467-496e-b139-cfd35ec35be9

लोकतंत्र व जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को जनता सिखलाएगी सबक : मंत्री मिथिलेश
भाजपा और बसपा छोड़कर दो सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल

पार्टी में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री

गढ़वा : जिले के रंका प्रखंड अंतर्गत सोनदाग पंचायत के सिकरदाहा एवं हुरदाग गांव के
बहुजन समाज पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर दो सौ अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। होली के पावन मौके पर सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल कराया। साथ ही मंत्री ने सभी को अबीर, गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से इंद्रदेव राम, सुनीता देवी, सुचिता देवी, रविकांत कुमार, मंजय राम, बंधु राम, रमेश राम, पिंटू कुमार, मीना देवी, संजू कुमार, कमलेश राम, बंधु राम, संदीप कुमार रवि, मंजू देवी, करीमन राम, वीरेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य किस्मतिया देवी, सोना देवी, रेखा देवी, उर्मिला देवी, राजू कुमार, लखन राम, छोटन राम, अखिलेश कुमार, लीलावती देवी, पनपतिया देवी, राधिका दवी, मनोज राम, प्रमिला देवी, कलावती देवी, राजमुनी राम, शिवकुमार राम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश राम, दुर्गावती कुंवर, चिंता देवी, विनय कुमार, पप्पू कुमार, नंदू राम, प्रदीप राम, प्रमोद राम, भोला राम, ललमुनी राम, रघु भुइयां, बिगन राम, बैजनाथ राम, प्रवेश राम, अमेरिका राम, गणेश राम, भोला राम आदि सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस बात का एहसास अब जन-जन को हो चुका है। इसी क्रम में आज रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत के सिकरदाहा एवं हुरदाग गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा एवं बसपा छोड़कर झामुमो का दामन थामा। मंत्री ने कहा कि सभी का झामुमो परिवार में हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। आशा है कि सभी लोग हेमंत सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने में सहयोगी बनेंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज के समय में गढ़वा सहित पूरे देश की जनता केंद्र सरकार एवं भाजपा की करतूतों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। केंद्र सरकार देश का संविधान एवं देशवासियों की भावनाओं के साथ पूरी तरह से खिलवाड़ कर रही है। चुनाव के समय सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को जबरन जेल में बंद कर रही है। केंद्र सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है। लोकतंत्र की गरिमा तार तार हो रही है। मंत्री ने कहा कि देश जनता पूरी तरह से जागरूक हो चुकी है। जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जनता कमर कर चुकी है। लोकतंत्र विरोधी ताकतों को जनता ऐसी सबक दिखलाएगी कि वे कहीं के नहीं रह जाएंगे। इसके लिए पूरे देश के लोग तैयार हैं। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, दीपक सोनी, जैनुल्ला अंसारी, कार्तिक पांडेय, लल्लू राम, पप्पू यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed