लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा को झटका, एक और सांसद का हुआ निधन

0
Untitled

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के एक और सांसद का निधन हो गया है। दरअसल, चामराजनगर से भाजपा सांसद वी श्रीनिवास प्रसाद का रविवार की रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक,  श्रीनिवास प्रसाद पिछले 4 दिनों से आईसीयू में थे। बता दें कि बीते दिनों हाथरस से भाजपा सांसद का भी निधन हो गया था। वी श्रीनिवास चामराजनगर से 5 बार सांसद और नंजनगुड से 2 बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने हाल ही में राजनीति से सन्यास लेने का भी ऐलान किया था।  2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था और इस बार अनूप प्रधान को मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *