लोहड़ा में स्थित कृषि भवन में चोरी,
लोहड़ा में स्थित कृषि भवन में चोरी,
पड़वा के संतोष मेहता के घर से समान बरामद
एक युवक हिरासत में
पड़वा: पड़वा थाना क्षेत्र के लोहड़ा पंचायत भवन के बगल में स्थित कृषि भवन से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने भवन में रखा समान की चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पड़वा प्रखण्ड के बीटीएम अमित कुमार ने पड़वा पुलिस को सूचना दिया। पड़वा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़वा के संतोष मेहता के बंद घर से सामान बरामद कर लिया गया है। घर मालिक संतोष मेहता फरार है। इधर पुलिस ने संदेह के आधार पर पुलिस लोहड़ा के विक्की पासवान एवं फेकु भुईयां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
