लोगों की आस्था जीत गई… अरुणा शंकर

0
WhatsApp Image 2024-01-29 at 14.32.10 (2)

लोगों की आस्था जीत गई… अरुणा शंकर

प्रथम महापौर श हनुमंत कथा समिति की संयोजक श्रीमती अरुणा शंकर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया माननीय उच्च न्यायालय ने आज लाखों सनातनीयो की आस्था को ध्यान में रखते हुए परम पूज्य श्री धीरेंद्र शास्त्री उर्फ़ बागेश्वर बाबा को पलामू मैं आने की अनुमति सरकार के दलील को निरस्त करते हुए प्रदान कर दि l प्रथम महापौर ने बताया माननीय उच्च न्यायालय ने मेरे समिति को निर्देशित किया है 2 लाख लोगों को बैठने की व्यवस्था , सीसीटीवी, एम्बुलेंस और शौचालय की व्यवस्था करेगी l माननीय उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधा इस कार्यक्रम को मुहैया कराई जाए l कमेटी के सदस्य एवं याचिका प्रार्थी संस्था के सचिव श्री दीनानाथ , श्री मंटू शरदशरण, अतुल अखोरी, बागेश्वर धाम के सेवादार नितेश सिंह , कमलेश सिंह एवं अविनाश वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए कहा लाखों लोगों की निगाहें इस कार्यक्रम पर लगी है 10 फरवरी से प्रोग्राम है हम सबों के पास मात्र 10 दिन का समय बचा आर्डर की कॉपी कल तक निकल जानी चाहिए जिला प्रशासन जितना जल्दी बैठक कर सुरक्षा एवं सरकारी सुविधा प्रदान करते हुए स्वीकृति देगी हम कार्यक्रम की तैयारी उतना जल्दी कर पाएंगे अब थोड़ा भी समय नहीं बचा विलंब होने से इतना बड़ा कार्यक्रम करना संभव नहीं हो पाएगा फिर हम लोगों को दूसरा नजदीक का डेट लेना पड़ सकता है l प्रथम महापौर ने कहा माननीय उच्च न्यायालय के इस आदेश से पूरे झारखंड में बाबा के कार्यक्रम का रास्ता खुल गया अब राम के हनुमान जल्द पलामू आएंगे लोगों का आस्था जीत गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed