ललिता देवी ने की चादरपोशी और शांति समृद्धि की कामना
ललिता देवी ने की चादरपोशी और शांति समृद्धि की कामना
हजारीबाग : पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल की पत्नी ललिता देवी नें हजारीबाग के नवाबगंज स्थित हजरत मदाराशाह रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादरपोशी की । इस दौरान उन्होंने देश, समाज, प्रदेश में भाईचारा, शांति और समृद्धि कि कामना की । मौके पर जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान नगर अध्यक्ष परवेज अहमद समाजसेवी मकसुद खान, कमाल कुरैशी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह महासचिव बाबर अंसारी, दिलीप कुमार रवि, गालिब अहमद, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, रियाजउद्दिन अंसारी, अनिल कुमार राय, रोहित कुमार मुन्ना भाई के अतिरिक्त कई कांग्रेसी तथा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

