लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, CM योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा
लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू, CM योगी ने निकाली तिरंगा यात्रा
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की आज से शुरुआत हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा में शामिल छात्रों के साथ सेल्फी भी ली। भाजपा की ओर से अभियान के तहत लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है।

