JPSC-JSSC विवाद पर सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दिन भी मैराथन वार्ता, आज फिर होगी बैठक

JPSC-JSSC विवाद पर सरकार और छात्रों के बीच दूसरे दिन भी मैराथन वार्ता, आज फिर होगी बैठक

रांची। JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर सरकार और छात्र संगठनों के बीच शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी मैराथन वार्ता हुई। स्टेट गेस्ट हाउस में चार मंत्रियों ने देवेंद्र महतो गुट, NSUI, झारखंड छात्र मोर्चा और आदिवासी छात्र संघ के प्रतिनिधियों से अलग-अलग बातचीत कर उनकी मांगें सुनीं। इसके बाद मंत्रियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करीब साढ़े तीन घंटे तक चर्चा कर छात्रों की मांगों और परीक्षा विवाद से जुड़ी जानकारी साझा की।

बैठक में 14वीं JPSC परीक्षा, JSSC-CGL, बैकलॉग परीक्षाओं और परीक्षा कैलेंडर समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार ने छात्र प्रतिनिधियों को रविवार दोपहर 12 बजे फिर बातचीत के लिए बुलाया है। हालांकि, देवेंद्र महतो गुट ने पूरी परीक्षा रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। ऐसे में सरकार और छात्रों के बीच अगली वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं।