लातेहार साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है बिहार से साइबर ठगी आकर

0
Untitled

लातेहार साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है बिहार से साइबर ठगी आकर

पिछले 2 माह से लातेहार में अपना पॉव पसार रहा था तभी लातेहार पुलिस ने गुप्त सूचना मिलते ही 3 साइबर ठग को गिरफ्तार किया है । जिसमे आनंद कुमार , सुलीचंद कुमार और छोटू कुमार जो बरबीघा शेखपुरा बिहार का रहने वाला है । पुलिस ने इन साइबर ठग के पास 29 मोबाइल , 25 सिमकार्ड , 5 मोबाइल चार्जर 5 कॉपी जिसमे साइबर ठगी से सम्बंधित लेखा – जोखा अंकित है , एकटेंशन बोर्ड 1 और 1 इंभेलाप बंडल बरामद किया है । वही लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि एंसीसीआरपी पोटल का हेल्प लाइन – 1930 के नाम से संचालित प्रतिबिम्ब एप पर साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया था । तेलगाना के एक व्यक्ति सोसय्या बंकट सिंह से 3000 हज़ार की ठगी की गई थी पुलिस मामले की गम्भीरता से जांच के बाद साइबर ठग का लोकेशन लातेहार से चन्दनडीह का आया । पुलिस ने छापेमारी कर 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार साइबर ठग अलग – अलग मोबाइल से भोली – भाली ग्रामीणों फोन करके लॉटरी निकलने का झांसा देकर ओटीपी की मांग कर लोगो के बैंक एकाउंट से पैसा निकाल लेते थे । अभी अपराधी अपना पॉव पसार ही रहे थे कि पुलिस ने समय पर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed