लातेहार पुलिस ने नक्सली के पास एक देशी कट्टा ,एक भरठुआ बन्दूक , 2 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया
लातेहार पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब नक्सली संगठन जेजेएमपी दो हार्डकोर नक्सली चंचल सिंह और मजोज उरांव किसी बड़ी को अंजाम देने के फिराक में थे । सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई पुलिस टीम का नेतृत्व गारू थाना प्रभारी शोनु कुमार पुलिस बल के साथ गारू थाना क्षेत्र के कारवाई गाव के पास धर दबोचा है । पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली के पास एक देशी कट्टा , एक भरठुआ बन्दूक , 2 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है । वही डीएसपी हिमान्शु चंद मांझी ने बताया कि लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी सूचना के बाद पुलिस की टीम गठित की गई पुलिस ने छापेमारी को नक्सली संगठन जेजेएमपी के दो हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार नक्सली जिले के गारू – महुआडांड़ में चल रहे विकास योजनाओं में लेवि को लेकर ठेकेदार को धमकी देना और चिमनी ईंट भाठा से लेवि लेना मुख्य उद्देश्य था । इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है
