लातेहार के बरियातु थाना से एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार
लातेहार के बरियातु थाना से एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. एएसआई एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर 3 लाख रुपये मांग रहा था. पलामू एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआई धीरेंद्र कुमार सिंह 20 हजार रुपये घूस लेते मंगलवार को गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने एसीबी दिये गये आवेदन में बताया था वकि विगत कुछ दिनों से बरियातु थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बारियातु थाना में अफीम रखने के मामले में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में शिकायतकर्ता का भतीजा को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा था. कुछ दिनों के बाद बरियातू थाना के पदाधिकारी इसी काण्ड में फंसाने की धमकी देकर तीन लाख रूपये की मंग करने लगा. हालांकि शिकायतकर्ता इंकार कर दिया. परन्तु बरियातू थाना के पदाधिकारी बराबर पैसे के लिए दबाव बनाता रहा. पलाम् एसीबी ने दिये गये आवेदन का सत्यापन कराया तो सत्य पाया गया. इसके बाद पलामू एसीबी थाना (काण्ड सं0-06/2024) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी एएसआई धीरेन्द्र कुमार सिंह को 20,000 रूपये रिश्वित लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.
