करंट से झुलसीं तीन महिलाएं: नीलगाय भगाने के लिए बिछाए गए तार का शिकार
मेराल थाना क्षेत्र के चटनिया गांव की एक महिला सहित दो युवती जंगल जाने के क्रम में नीलगाय को भगाने के लिए खेत में लगाए गए बिजली करंट तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चटनिया गांव की आठ महिला एवं युवतीयां फर्कटिया जंगल में लकड़ी चुनने के लिए घर से निकली थी इसी दौरान चटनियां नदी किनारे रहमत खान, अफसर खान के खेत के किनारे नीलगाय को भगाने के लिए बिजली करंट का नंगा तार लगाया गया था ताकि फसल सुरक्षित रह सके। लेकिन नीलगाय की जगह इंसान इसके चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार लकड़ी चुनने जा रही चटनियां गांव निवासी मंजू देवी पति दिनेश उरांव चांदनी कुमारी पिता दिनेश उरांव पूनम कुमारी पिता विजय उरांव बिजली करंट के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीनों इलाजरत हैं। जहां डॉक्टर ने बताया कि खतरे से बाहर है।
