करंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं भाजपा नेत्री लवली गुप्ता

करंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं भाजपा नेत्री लवली गुप्ता

पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता। पांकी प्रखंड अंतर्गत ढूब पंचायत के उकसू गांव निवासी अनिल सिंह के 25 वर्षीय पुत्र रीतेश कुमार की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेत्री डॉ. लवली गुप्ता मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने प्रभु श्रीराम से मृत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।