करंट लगने से युवक की मौत,

0
images (1)

करंट लगने से युवक की मौत

 

हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में बिजली तार की चपेट में आने से बुधवार को संदीप पासवान नामक युवक की मौत हो गई। मृतक गांव से सटे सीमावर्ती बिहार राज्य के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरीडीह गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों ने बताया की युवक को बिजली तार की चपेट में आने के बाद हरिहरगंज सीएचसी केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed